Bihar News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बिदुपुर में ढाई सौ पौधों का रोपण

IMG-20260608-WA0021
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
बिदुपुर, वैशाली।

प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बिदुपुर प्रखंड के कथौलिया एवं जुड़ावनपुर पंचायतों में अब तक लगभग 250 पौधों का रोपण किया जा चुका है।

IMG 20260608 WA0021

अभियान का संचालन कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में बिदुपुर प्रखंड में 2500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक हजार फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य “नेशन फर्स्ट” की भावना को मजबूत करना, आत्मनिर्भर किसान एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से धरती मां के संरक्षण और बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा वैशाली दक्षिणी जिला महामंत्री पंकज कुमार पंकज, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता विद्याभूषण सिंह सरोज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, नागरिक परिषद सदस्य हरि गुप्ता, भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी, गणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पौधारोपण से पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और लोककल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही गरीब कल्याण, अंत्योदय के उत्थान तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती सशक्त उपस्थिति को लेकर लोगों को जानकारी दी गई।

Trending News