Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : अंचल कार्यालय राजापाकर में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 6 June 2026
IMG-20260606-WA0012
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।

अंचल कार्यालय राजापाकर परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व अधिकारी जुली कुमारी एवं अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की भूमि संबंधी शिकायतों की सुनवाई की गई।

IMG 20260606 WA0012 scaled

शिविर में कर्णपुरा निवासी नूतन देवी बनाम रामप्रवेश पटेल के भूमि विवाद मामले की सुनवाई की गई। जांच के दौरान भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया, जिस पर राजस्व अधिकारी ने अंचल अमीन सूरज कुमार को संबंधित भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया।

वहीं दामोदरपुर निवासी देवानंद ठाकुर बनाम उपेंद्र ठाकुर के मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी पक्ष अनुपस्थित पाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगले शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार लगुरांव निवासी नागदेव ठाकुर बनाम भूषण सिंह के भूमि विवाद मामले में भी प्रतिवादी अनुपस्थित पाए गए। राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को अगले शिविर में सभी आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया।

मटियारा निवासी कामोद कुमार सिंह बनाम रामनरेश सिंह के मामले में भूमि मापी से संबंधित विवाद सामने आया। इस पर राजस्व अधिकारी ने अंचल अमीन विकास कुमार को स्थल की मापी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पक्षों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विवादों का समाधान प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कराने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद निवारण शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि संबंधी मामलों का त्वरित समाधान कर आपसी विवादों को कम करना है।

Post navigation

Previous: Bihar News : आओ, हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करें और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाएं
Next: Bihar News : अवर डाकघर राजापाकर में भुगतान में देरी पर खाताधारकों ने जताई नाराजगी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.