Bihar News : आओ, हम सब मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित करें और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य बनाएं

IMG-20260606-WA0020
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हिंदुपुर, वैशाली।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर बाजार के गांधी चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0” का शुभारंभ किया गया।

IMG 20260606 WA0024 scaled

इस अवसर पर आम लोगों के बीच सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण किया गया। पौधारोपण अभियान के दौरान अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2024 में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की गई थी, जो आज एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर धरती मां को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बिदुपुर प्रखंड शक्ति केंद्र प्रमुख, भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामाकांत गिरी, अरुण कुमार सिंह, पंकज कुमार पंकज, विधाभूषण सरोज, संदीप कुमार, राहुल सिंह, प्रो. डॉ. मुकेश सिंह, पवन सिंह, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News