Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260605-WA0035
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जामुन का पौधा लगाकर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

IMG 20260605 WA0036

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने जामुन, आंवला, महोगनी एवं अर्जुन के पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई।

वहीं जन सुनवाई कार्यक्रम में समाहरणालय पहुंचे चनपटिया प्रखंड के टिकुलिया चौक निवासी अनिरुद्ध साह ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (1 से 5 जून) के तहत आयोजित जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में जिला पदाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि समाहरणालय परिसर के साथ-साथ आईटीआई परिसर, बेतिया में भी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं।

कार्यक्रम में निदेशक, डीआरडीए अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, एनईपी पुरुषोत्तम त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण, अधिवक्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next: Bihar News : न्यायालय के आदेश पर जप्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण, 445.915 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.