विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

IMG-20260605-WA0013
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगा खान संस्था एवं कृषि विज्ञान केंद्र, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में “खेत बचाओ अभियान-2026” के अंतर्गत राजापाकर प्रखंड के फरीदपुर एवं सूरतपुर गांवों में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में किसानों को जल, वायु एवं मिट्टी संरक्षण के महत्व के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं उनके सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

IMG 20260605 WA0013

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, लेजर लैंड लेवलिंग तथा डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीक के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों ने प्रगतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का अवलोकन किया तथा किसानों को पर्यावरण-अनुकूल एवं लाभकारी कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान), इंजीनियर कुमारी नम्रता (विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी), रोनी कुमार (बीटीएम), अभिषेक आनंद, राजीव रंजन, बिपिन कुमार सिंह, ऋचा गुप्ता, भास्कर, सविता कुमारी, शालिनी प्रिया, अजीत कुमार, मनोज कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी) तथा अमित कुमार (पीएस-एग्री) सहित अनेक किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260605 WA0012

इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया।

Trending News