Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Uttar Pradesh

Unnao News : विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

जनवाद टाइम्स इटावा 5 June 2026
IMG-20260605-WA0071
Share News
       

संवाददाता: रजनीश कुमार

उन्नाव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, रसूलपुर रूरी, बांगरमऊ की एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे के मार्गदर्शन तथा एनसीसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

एनसीसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने कैडेटों को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना ही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है।

कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. नलिन सिंह, डॉ. मनीषा बाजपेई, डॉ. अरविंद कुमार, लैब सहायक अनिल कुमार तथा लिपिक अनिल कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News :डीपीएस आगरा में 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स एवं पैरा डार्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, 15 राज्यों के 150 खिलाड़ी मैदान में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260605-WA0071
  • Uttar Pradesh

Unnao News : विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

जनवाद टाइम्स इटावा 5 June 2026
file_0000000098d8720bbab6bfd7e4b89844
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :डीपीएस आगरा में 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स एवं पैरा डार्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, 15 राज्यों के 150 खिलाड़ी मैदान में

जनवाद टाइम्स 5 June 2026
IMG-20260604-WA0014
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:धनौली की आवासीय समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0095
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

Lucknow News:मुख्यमंत्री योगी की सख्त हिदायत: पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करें, 5 जून को लगेंगे 5 करोड़ पौधे

जनवाद टाइम्स 4 June 2026

Latest News

  • Unnao News : विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने किया वृक्षारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
  • Agra News :डीपीएस आगरा में 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स एवं पैरा डार्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज, 15 राज्यों के 150 खिलाड़ी मैदान में
  • Agra News:धनौली की आवासीय समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन
  • Lucknow News:मुख्यमंत्री योगी की सख्त हिदायत: पुलिस भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करें, 5 जून को लगेंगे 5 करोड़ पौधे
  • पूर्व शिक्षक समरथ सिंह ने ली जीवन की अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.