Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0025
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य विषय “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” रहा, जिसके माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

IMG 20260531 WA0025

इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, राजापाकर में भी शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों के अधिगम एवं विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की समान रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर आधारित इस गोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावकों को संवेदनशील बनाना तथा घर में अध्ययन के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों से प्रेम और धैर्यपूर्वक संवाद करें, उनकी भावनाओं को समझें तथा अन्य बच्चों से तुलना करने के बजाय उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों को भी प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे नियमित रूप से पढ़ाई कर समाज के जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बन सकेंगे।

गोष्ठी के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन कराकर ही विद्यालय भेजें, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous: Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजापाकर में निकाली गई जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
Next: बिहार न्यूज: इनवर्टर का तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.