Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजापाकर में निकाली गई जागरूकता रैली, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

जनवाद टाइम्स 31 May 2026
IMG-20260531-WA0019
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की प्रखंड इकाई के तत्वावधान में राजापाकर प्रज्ञा मंडल द्वारा मोटरसाइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व डॉ. नवल किशोर प्रसाद सिंह एवं डॉ. विनोद कुमार ने किया।

IMG 20260531 WA0019 scaled

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालकर तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली राजापाकर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जिला मुख्यालय हाजीपुर पहुंची। इस दौरान रामाशीष चौक, अंजानपीर चौक, गांधी चौक, कौनहारा घाट तथा रामचौड़ा मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया गया।

रैली का समापन गायत्री शक्तिपीठ, दिग्घी कलां में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नवल किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और दुष्परिणामों के प्रति लोगों को सचेत करना तथा धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन टीबी, कैंसर और हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटीन अत्यंत नशीला पदार्थ है, जो व्यक्ति की मानसिक एवं शारीरिक क्षमता को कमजोर कर देता है और धीरे-धीरे उसकी लत बना देता है।

तंबाकू सेवन से पाचन क्रिया और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है।
वक्ताओं ने लोगों से तंबाकू छोड़ने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि इसके लिए एक निश्चित तिथि तय करें और तंबाकू को पूरी तरह से ‘ना’ कहें। तलब लगने पर इलायची, सौंफ या च्युइंग गम जैसे विकल्पों का उपयोग करें। साथ ही नियमित योग एवं प्राणायाम करने तथा स्वयं को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखने की सलाह दी गई।

रैली में गोखुल सिंह, कैलाश सिंह, उपेंद्र कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार, टेका पंडित, बिपेंद्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
Next: बिहार न्यूज: राजापाकर के विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर हुई चर्चा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.