BiharNews । 30 मई को नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन

IMG-20260529-WA0021
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चम्पारण

पश्चिमी चम्पारण जिले में उत्पाद विभाग ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक तीन माह के भीतर 1527 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब भी बरामद की गई है। जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक कुल 7720 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिसके तहत 934 मामले दर्ज किए गए।

IMG 20260529 WA0021

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 1527 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 35,227 लीटर देशी शराब एवं 2,670 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। विभाग ने अभियान के दौरान दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया सहित कुल 76 वाहनों को भी जब्त किया है।

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News