Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा मंगलवार को राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। पार्टी द्वारा नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अमर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रखंड की 11 पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई।

चुनाव के दौरान बेरई पंचायत से उदय प्रताप सिंह को पंचायत अध्यक्ष चुना गया। वहीं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत से प्रेम कुमार सिंह, राजापाकर उत्तरी पंचायत से अनीश कुमार, भलुई पंचायत से मोहम्मद अहसान, बैकुंठपुर पंचायत से राजदेव सिंह, बखरी बड़ाई पंचायत से राजीव रंजन, बरियारपुर पंचायत से सनोज पासवान, बाकरपुर पंचायत से वशिष्ठ नारायण सिंह, जाफरपट्टी पंचायत से रवि कुशवाहा तथा मीरपुर पतार पंचायत से जामुन सिंह को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने नव-निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, मंजय कुशवाहा, रामकुमार राय, रामप्रवेश पासवान, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, अरुण शर्मा, सुधीर कुमार, विमल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News