Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.54.08 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में सोमवार को प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र जनसुनवाई कार्यक्रम और ‘सहयोग शिविर’ प्रशिक्षण सत्र रहा। एक ओर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सहयोग शिविर’ के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 60 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।

जनसुनवाई में जग्रनाथ हजरा, रामानुज राव, मधुरेन्द्र यादव, ललिता देवी, शेषनाथ प्रसाद, नितेश कुमार, मिथुन राम, सुदामा यादव, नेहाल अख्तर, रूबी रानी सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत चलाए जा रहे ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस दौरान अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इधर, समाहरणालय सभागार में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सहयोग शिविर’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों और विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निवारण 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों और विभागीय समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पदाधिकारी पूर्णेन्दु, रामानुज प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी, तकनीकी सहायक एवं आईटी मैनेजरों ने भी हिस्सा लिया।

Post navigation

Previous: Bihar News : वर्षों से बदहाल कमलनाथ नगर-सुप्रिया रोड का बरसात से पहले ही शुरू हो जाएगा बहुप्रतीक्षित नव निर्माण: गरिमा
Next: Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज

 

राशिफल

News Archive

bd45320e-507c-4a60-b0cb-06c9598f49af
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम

जनवाद टाइम्स इटावा 13 May 2026
Picsart_26-05-13_06-19-56-150
  • Etawah

Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 13 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.56.07 PM
  • Bihar

Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.54.08 PM
  • Bihar

Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026

Latest News

  • मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम
  • Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
  • Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज
  • Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
  • Bihar News : वर्षों से बदहाल कमलनाथ नगर-सुप्रिया रोड का बरसात से पहले ही शुरू हो जाएगा बहुप्रतीक्षित नव निर्माण: गरिमा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.