Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : वर्षों से बदहाल कमलनाथ नगर-सुप्रिया रोड का बरसात से पहले ही शुरू हो जाएगा बहुप्रतीक्षित नव निर्माण: गरिमा

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.53.40 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

कमलनाथ नगर से सुप्रिया रोड तक वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के नव निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के माध्यम से बनने वाली इस डबल लेन पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भीष्म कंस्ट्रक्शन को सौंपी गई है।

महापौर ने बताया कि संत तेरेसा रोड स्थित खीरी पेड़ से एनएच-727 मेन रोड तक जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कार्य बरसात से पहले शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद सड़क सीमांकन एवं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में भी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही लोग स्वयं सरकारी जमीन खाली कर दें ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 1.07 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य आवंटित किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क कई दशकों से बदहाल थी। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब में बदल जाती थी, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों एवं मुहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नालों पर अतिक्रमण के कारण गंदा पानी घरों और दुकानों तक पहुंच जाता था।

Post navigation

Previous: Bihar News : 19 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद
Next: Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.