Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
Share News
       

संवाददाता : महेश कुमार 

इटावा। इटावा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 04 28 at 6.45.05 PM

पुलिस के अनुसार, 27/28 अप्रैल 2026 की रात एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना वैदपुरा व बसरेहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से महोला तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम महोला से रामेत जाने वाले रास्ते पर बबूल के जंगल में कुछ लोग अवैध असलहा बना रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित कुमार उर्फ नित्ता के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2026 04 28 at 6.46.42 PM

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अमित कुमार उर्फ नित्ता (21 वर्ष) निवासी वैदपुरा
  • सोनू कुमार (25 वर्ष) निवासी चकवा बुजुर्ग
  • अंशू (21 वर्ष) निवासी चकवा बुजुर्ग
  • भूप सिंह (64 वर्ष) निवासी अधियापुरा

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने मौके से कुल 25 अवैध शस्त्र (निर्मित/अर्धनिर्मित), 35 जिन्दा कारतूस और 4 खोखा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा हथियार बनाने में प्रयुक्त बड़ी संख्या में उपकरण, 3 एंड्रॉइड मोबाइल, भट्टी, लोहे के पाइप, औजार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध शस्त्र बनाकर इटावा और आसपास के जनपदों में तस्करी करते थे। इस मामले में थाना वैदपुरा में मु0अ0सं0 35/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने पुलिस टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Post navigation

Previous: Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
Next: Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.