Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : गरिमा देवी सिकारिया: बेतिया में 3 करोड़ से डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.53.26 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आज सोमवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा ई. टेंडरिंग़ से सेवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते शीतला माई स्थान तक एवं ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी रोड और नाला निर्माण की योजना जारी कर दी गई है। कुल करीब तीन करोड़ की लागत वाली नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण की योजना को राज्य योजना मद के आवंटन से नगर निगम द्वारा निविदा का प्रकाशन कर दी गई है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस स्वीकृत योजना की डबल लेन सड़क नगर के सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक, ट्रैफिक चौक, शीतला माई चौक होते हुए जंगी मस्जिद और खुदाबख्श चौक तक जाती है, जिसे शहर की “लाइफ लाइन” माना जाता है। महापौर ने बताया कि इस योजना पर कुल 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 की प्राक्कलित लागत को नगर निगम प्रशासन एवं विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे मीना बाजार की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

महापौर ने बताया कि जारी निविदा के तहत इस कार्य को 9 माह की निर्धारित अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और मीना बाजार में जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही, व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत इच्छुक संवेदक 6 मई 2026 तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकते हैं, जबकि तकनीकी बिड 7 मई 2026 को खोली जाएगी। निगम केमहापौर ने उम्मीद जताई है कि योजना के क्रियान्वयन से शहर की आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Post navigation

Previous: Agra News : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, झांकियों की रही धूम
Next: Bihar News : बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260530-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0004
  • Breaking News

बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 30 May 2026
IMG-20260530-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 May 2026

Latest News

  • राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों का हुआ निष्पादन
  • बेतिया में भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, भूमिहीनों को वासगीत जमीन और सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • गोपालगंज में भाकपा माले का प्रदर्शन: सुमन देवी हत्याकांड में दोषियों को सजा और निर्दोषों की रिहाई की मांग
  • Bihar News: शिक्षक डॉ. रणधीर कुमार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर विद्यालय में किया गया सम्मानित
  • बराटी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.