Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News : बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

जनवाद टाइम्स इटावा 16 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.53.49 PM
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण : बिहार में करीब 20 सालों के बाद बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ है. दरअसल सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं. बिहार लोक भवन में बुधवार को राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. बता दें, सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. सम्राट चौधरी के साथ-साथ जेडीयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जा सकता है.

शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई दी।

नए मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के विकास, सुशासन और जनता की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम करेगी और हर वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव बिहार की राजनीति में नए समीकरण स्थापित कर सकता है। आने वाले समय में सरकार की नीतियों और फैसलों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

Post navigation

Previous: Bihar News : गरिमा देवी सिकारिया: बेतिया में 3 करोड़ से डबल लेन सड़क व नाला निर्माण का टेंडर जारी
Next: Bihar News : बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार का लोगों ने किया स्वागत। ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.