Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

राजापाकर वैशाली में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और शिक्षा प्रोत्साहन के लिए फीस माफी की घोषणा की गई।
जनवाद टाइम्स 7 April 2026
Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर, वैशाली (बिहार)
07 अप्रैल 2026

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बखरी बड़ाई पंचायत के बखरी ग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू परिसर में आज विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन ने की, जबकि संचालन समाजसेवी अजय मालाकार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में आदित्य कुमार, आर्यन कुमार, विकास कुमार, सृष्टि श्री, दिव्यांशु कुमार, एहसान अली, नेहा कुमारी, कौशल कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद चतुर्भुज प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने मुखिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अन्य पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि गरीब एवं असहाय परिवारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।

मुखिया अरशद हुसैन ने इंटर के बाद डिग्री कॉलेज में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क निशुल्क करने की घोषणा की। वहीं मीणा बसकित राय डिग्री कॉलेज के सचिव बसकित राय ने कहा कि “आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को शिक्षित बनाएंगे” और कॉलेज में नामांकन लेने वाले छात्रों की रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने तथा अन्य खर्चों में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों ने इन घोषणाओं का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर सरिता कुमारी, अनिल कुमार राय, विकास कुमार, विनय कुमार विक्रम, कमलेश पासवान, गौतम शाह, चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, अर्जुन राय, चंदन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post navigation

Previous: बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
Next: Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.