Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

हाजीपुर में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की उपलब्धियों और विचारधारा को साझा किया।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
IMG-20260406-WA0032
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली (बिहार)
06 अप्रैल 2026

हाजीपुर के जिला विधिज्ञ संघ भवन स्थित पुस्तकालय सभागार में भाजपा अधिवक्ता मंच द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा समर्थित अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला।

हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाते अधिवक्ता

इस अवसर पर मुख्य वक्ता हरेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुई थी, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी को प्रथम अध्यक्ष चुना गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्थापना काल से ही राष्ट्रीय और लोकहित के मुद्दों पर सशक्त भूमिका निभाई है तथा विकास आधारित राजनीति की नींव रखी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए देश में नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का गठन हुआ है और यह निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।

अधिवक्ता सुरेन्द्र राय ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रति समर्पित है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा अधिवक्ता मंच वैशाली दक्षिणी जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर आम जनता के बीच लगातार कार्य कर रही है।

IMG 20260406 WA0032

समारोह के अंत में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर हरेकृष्ण झा, अमित कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, शम्भू शरण, गजेन्द्र कुमार, संदीप गुप्ता, सुशील कुमार, अमरजीत कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार झा, सूर्यकांत, महान कुमार, विनय कुमार झा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
Next: इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.