Bihar News। बेतिया में कचरा प्रबंधन पर सख्त एक्शन: गरिमा देवी सिकारिया का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Share News

बेतिया में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त निर्देश दिए।

बेतिया में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त निर्देश दिए।
Share News

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
06 अप्रैल 2026

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उन्होंने पीपरा स्थित कचरा डंपिंग स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बेतिया में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि डंपिंग स्थल से उठ रही बदबू और प्रदूषण के कारण आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में मिली जन शिकायत के आधार पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

 

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र में रोजाना एकत्रित कचरे का निष्पादन पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल किया जाए और उसे सुरक्षित तरीके से निर्धारित घेराबंदी के भीतर ही रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधक अर्पित कुमार और अशफाक अहमद के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तलब किया गया। हालांकि, उन्होंने विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्तता का कारण बताया।

मौके पर मौजूद स्वच्छता प्रभारी मोहम्मद तबरेज आलम और जुलुम साह को महापौर ने नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और कचरे के सुरक्षित रख-रखाव के सख्त निर्देश दिए।

महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरे को पीपरा डंपिंग स्थल के सुरक्षित क्षेत्र में ही रखा जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर स्वयं कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहीं और नगर निगम की मशीनरी—दो जेसीबी, एक पोकलेन और तीन हाईवा के माध्यम से कचरे के निष्पादन का कार्य कराया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

Trending News