Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। बेतिया में पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक आज: दीपक प्रकाश ने समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश

बेतिया में पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक में मंत्री दीपक प्रकाश ने योजनाओं को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया समाहरणालय में पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक करते मंत्री दीपक प्रकाश
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
06 अप्रैल 2026

पश्चिमी चंपारण । बेतिया समाहरणालय सभागार में सोमवार को पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने की।

बेतिया समाहरणालय में पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक करते मंत्री दीपक प्रकाश

बैठक में विधायक विनय बिहारी, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें योजनाओं की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों की जानकारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से पंचायत सरकार भवन के निर्माण, उपयोगिता प्रमाण पत्र की समय पर उपलब्धता, RTPS सेवाओं के प्रभावी संचालन तथा योजनाओं के पारदर्शी लाभ वितरण पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और योजनाओं का सही क्रियान्वयन ही विकास का आधार है।

वहीं विधायक विनय बिहारी ने सुझाव देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है, जिसे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दूर किया जाना चाहिए। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: गाजियाबाद Today News: महर्षि कश्यप जयंती व निषादराज गुह जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं उपलब्धियां
Next: Bihar News। बेतिया में कचरा प्रबंधन पर सख्त एक्शन: गरिमा देवी सिकारिया का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.