Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :119वीं जयंती पर बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि, डॉ. रामजीलाल ‘समाज रत्न’ से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
IMG-20260405-WA0142
Share News
       

आगरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती के अवसर पर जाटव समाज उत्थान समिति द्वारा बाबू जगजीवन राम पार्क में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लिए लंबे समय से सेवा कर रहे पूर्व चिकित्सा निदेशक डॉ. रामजीलाल को “समाज रत्न” की उपाधि से सम्मानित कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रति वर्ष ₹1200 ड्रेस और किताबों के लिए दे रही है। साथ ही निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों के लिए प्रवेश अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी वर्ग का विकास संभव नहीं है।

IMG 20260405 WA0142

मंत्री मौर्य ने बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा स्थापना के लिए जाटव समाज उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समिति लगातार समाज सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर छावनी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जी.एस. धर्मेश ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और बाबू जगजीवन राम के सपनों को साकार करने के लिए देवरी रोड पर राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि बाबू जगजीवन राम की स्मृति में यहां एक पुस्तकालय भी बनवाया जा चुका है और आगामी वर्ष में पार्क में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद पुष्कर ने आगरा के माल रोड का नाम बाबू जगजीवन राम मार्ग करने की मांग दोहराई। वहीं समिति के संरक्षक देवकीनंदन सोन ने कहा कि जाटव समाज उत्थान समिति पिछले 49 वर्षों से समाज में वैचारिक परिवर्तन और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही है।

IMG 20260405 WA0141

वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट करतार सिंह भारतीय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जाति विहीन समाज का भारत बनाना चाहते थे और सामाजिक समानता के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक कदम उठाए।
कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि बाबूजी ने जिस भी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली, उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। खाद्य मंत्री रहते हुए देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया और रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के विभाजन और बांग्लादेश के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिनेश भारत, रमाकांत सारस्वत, बंगाली बाबू सोनी, संजय सिंह, हरिगौतम विमल, रूप सिंह सोनी, चौ. रामगोपाल, समीर आगाई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह, सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन परमजीत सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता अनिल कुमार संत ने की। समारोह का उद्घाटन भन्ते अमर ज्योति द्वारा किया गया। वहीं चक्की पाठ सिद्धार्थ उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा निकालकर जयंती समारोह में भाग लिया।

Post navigation

Previous: Agra News : राजपुर चुंगी में महाराणा प्रताप जयंती आयोजन समिति की बैठक, युवराज सिंह परिहार सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
Next: वैशाली Today News: प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की प्रेमी संग नगदी और गहने लेकर फरार, परिजनों में मचा हड़कंप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.