Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य

प्रयागराज के हण्डिया में आयोजित समाधान दिवस में 537 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
जनवाद टाइम्स 5 April 2026
IMG-20260405-WA0003
Share News
       

संवाददाता – विजय कुमार
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
05 अप्रैल 2026

प्रयागराज के हण्डिया तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

प्रयागराज हण्डिया में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा

समाधान दिवस के दौरान कुल 537 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक 309 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 79, ग्राम विकास की 45, खाद एवं रसद की 42 और अन्य विभागों की शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की जमीनी स्तर पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वे समाधान से संतुष्ट हों।
इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के तहत 3 महिलाओं की गोदभराई और 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की।

समाधान दिवस में अवैध कब्जा, वरासत, मारपीट और भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ मामलों में सरकारी भूमि से कब्जा हटाने, एफआईआर दर्ज करने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, अपर जिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य, एसडीएम हण्डिया रामेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
Next: Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.