Bihar News: वैशाली के राजापाकर में बिहार दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share News

वैशाली के राजापाकर में बिहार दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राजापाकर वैशाली में बिहार दिवस पर वृक्षारोपण करते जनप्रतिनिधि
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर (वैशाली)

राजापाकर । बिहार दिवस के अवसर पर वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली बढ़ाना था।

राजापाकर वैशाली में बिहार दिवस पर वृक्षारोपण करते जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली योजना के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र राय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। राजापाकर उत्तरी पंचायत के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुखिया सरिता पटेल, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, महेंद्र राय, शिवनाथ सिंह और दीपक कुमार सिंह सहित कई लोगों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान छायादार, फलदार जैसे आम, अमरूद, कटहल तथा विभिन्न फूलों के पौधे लगाए गए।
मौके पर उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल ने बताया कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी निजी जमीन पर वृक्ष लगाना चाहते हैं, वे मनरेगा विभाग से संपर्क कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही यह आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित होता है।

You may have missed