Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर पूरी तरह नियंत्रण में – एडीएम अनिल कुमार सिन्हा

पश्चिम चंपारण में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की छापेमारी और जांच अभियान
जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
बेतिया में एलपीजी गैस आपूर्ति की जांच और छापेमारी

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया (पश्चिम चंपारण)

बेतिया । पश्चिम चंपारण जिले में एलपीजी गैस को लेकर किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर सुचारु रूप से पहुंचाया जा रहा है।

पश्चिम चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति की जांच करते प्रशासनिक अधिकारी

उन्होंने बताया कि तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं और जिले की 74 गैस एजेंसियों के साथ प्रशासन लगातार संपर्क में है।

एडीएम ने जानकारी दी कि जिले में पहले 65,730 सिलेंडरों का बैकलॉग था, जो घटकर अब 64,625 रह गया है। इससे स्पष्ट है कि आपूर्ति व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है और बैकलॉग कम करने की दिशा में प्रगति हो रही है।

प्रशासन द्वारा तीनों अनुमंडल क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जा रही है। गैस एजेंसियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 16,526 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं, बीते दिन 14,543 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जबकि केवल 9,419 बुकिंग दर्ज हुई। इससे यह स्पष्ट है कि बुकिंग में कमी आई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

उपभोक्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति में न आएं। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में जिलेभर में 50 से 60 छापेमारी दल सक्रिय रूप से जांच अभियान चला रहे हैं। छापेमारी के दौरान बेतिया बस स्टैंड के समीप 5 घरों से कुल 42 गैस सिलेंडर (27 घरेलू, 7 कमर्शियल और 8 छोटे 5 किलोग्राम वाले) तथा तराजू बरामद किए गए हैं। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी के दौरान एसडीएम बेतिया सदर विकास कुमार, एसडीपीओ विवेक दीप सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

एडीएम ने यह भी बताया कि कुछ शिकायतें ऐसी मिली हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद डिलीवरी मैसेज तो मिल रहा है, लेकिन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा। इस मामले की जांच छापेमारी दल द्वारा की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शिकायत निपटारे पर भी प्रशासन गंभीर है। 24 मार्च को बेतिया अनुमंडल से 21, नरकटियागंज से 6 और बगहा से 2, कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित एसडीएम को भेजकर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: ‘उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार’ थीम के साथ बेतिया में बिहार दिवस 2026 समारोह भव्य रूप से संपन्न
Next: Bihar News: न्यूज़: चैती छठ पूजा को लेकर बेतिया में घाटों का निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य विंध्यवासिनी धाम में माता के दर्शन करते हुए
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

UP News: विंध्यवासिनी धाम में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
IMG-20260324-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: चैती छठ पर छठवर्ती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य दे कर सुख-समृद्धि की कामना

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
महनार के प्रगति क्लासेज के छात्र विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट परिणाम के साथ
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : महनार में प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच की मांग करते ग्रामीण
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच संजू देवी ने जांच की मांग की

जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Latest News

  • UP News: विंध्यवासिनी धाम में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • Bihar News: चैती छठ पर छठवर्ती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य दे कर सुख-समृद्धि की कामना
  • Bihar News : महनार में प्रगति क्लासेज के विद्यार्थियों का विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर
  • Bihar News: शेखपुरा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का आरोप, सरपंच संजू देवी ने जांच की मांग की
  • Bihar News: वैशाली के राजापाकर में बिहार दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d