Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, आत्मनिर्भर महिलाओं का हुआ सम्मान

आगरा के किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित, आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
जनवाद टाइम्स 20 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20260320-WA0020(1)

आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जो सिलाई केंद्र चलाकर, चाय बनाकर, माला तैयार कर, मजदूरी या घरेलू कार्यों के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। सोसाइटी ने इन महिलाओं की उपलब्धियों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।

IMG 20260320 WA00201

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मधु बघेल (समाजसेवी) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और नारी सम्मान पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि मधु बघेल ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनका सशक्तिकरण ही समाज के विकास की कुंजी है। वहीं, वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है और भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

IMG 20260320 WA0047 scaled

मनीष नेमिरा मित्तल ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं देश का आईना हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। डॉक्टर रीना जालान और डॉक्टर स्वाति चंद्रा ने भी महिलाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान को सराहा।

इस दौरान कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे गीत और नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सभी अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनैना नाथ ने सभी को प्रेरित करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। समापन पर सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापन के साथ मिठाई एवं अल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ममता बघेल द्वारा किया गया, जबकि विद्यालय स्टाफ और मिग्फ्रे परिवार के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: काशीपुर RPS कॉलेज में MLC प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान
Next: अवैध पेड़ कटान जलालपुर अम्बेडकर नगर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260321-WA0064
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़

जनवाद टाइम्स 22 March 2026
Gemini_Generated_Image_h0szfdh0szfdh0sz
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका

जनवाद टाइम्स 21 March 2026
बेतिया पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और डिलीवरी की समीक्षा करते अधिकारी
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 21 March 2026
अम्बेडकरनगर में महिला पर हमले के बाद जांच करती पुलिस
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh
  • Video News

UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला

जनवाद टाइम्स 21 March 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुआ प्रीमियम मल्टीप्लेक्स: PVR INOX Limited ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ किया भव्य आगाज़
  • Bihar News : राजापाकर में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, गेहूं व तेलहन फसलों को नुकसान की आशंका
  • Bihar News : पश्चिमी चंपारण में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
  • UP News : अम्बेडकरनगर में महिला पर जानलेवा हमला
  • Bihar News: IIM फाइनल परीक्षा में रोहित ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d