Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – 1101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

बरियारपुर में 1101 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ शुरू, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र।
जनवाद टाइम्स 20 March 2026
IMG-20260320-WA0018
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : बरियारपुर, वैशाली (बिहार)

वैशाली जिले के बरियारपुर क्षेत्र में 11 दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ एवं अष्टयाम यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1101 महिलाओं ने हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ भाग लिया।

IMG 20260320 WA0019 scaled

जानकारी के अनुसार, गौसपुर बरियारपुर पंचायत स्थित गौसपुर धाम के राम जानकी मठ परिसर में महंत संत बाबा राम रक्षा दास जी के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा नवानगर गंगा घाट से शुरू हुई, जहां महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरा।

इसके बाद महिलाएं विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों का भ्रमण करते हुए दोपहर करीब 2 बजे यज्ञ स्थल पहुंचीं। वहां पहुंचकर यज्ञ स्थल की पांच बार परिक्रमा कर मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है, जो 19 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत बेदी पूजन, मंडप पूजन, प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा एवं रात्रि में अयोध्या की रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29 मार्च को दुगोला महामुकाबला आयोजित होगा, जिसमें अरवल के व्यास सुदर्शन यादव और बक्सर के व्यास बुढ़ा सिंह के बीच मुकाबला होगा।

28 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद रात्रि में शुभ विवाह कीर्तन और 30 मार्च को बबीता किन्नर द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

यज्ञ आयोजन समिति में विपिन राय, गुलशन राय, हरिवंश राय, रघुवंश राय, आलोक कुमार, मिथिलेश कुमार, रंजीत कुमार, भोला सिंह, भूषण सिंह, राम पधरश राय सहित कई लोग शामिल हैं।
यज्ञ स्थल पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां झूले, सौंदर्य प्रसाधन और मिठाइयों की दुकानें सजाई गई हैं। दूर-दूर से लोग इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News: बिहार दिवस पर 3 दिन जश्न में डूबेगा बेतिया
Next: Bihar News: काशीपुर RPS कॉलेज में MLC प्रत्याशी भूषण झा का सम्मान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.