Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जमीन विवाद में हमले से एक की मौत, दो घायल

पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद को लेकर परिवार में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।
जनवाद टाइम्स 20 March 2026
Bettiah Land Dispute Murder Case Bihar
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
स्थान : बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
दिनांक : 20 मार्च 2026

पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक जमीन विवाद में हुए हिंसक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bettiah Land Dispute Murder Case Bihar

मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय पटेल के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे घर की जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पिता और उनके बेटों ने मिलकर अपने ही परिजनों पर धारदार हथियार और भाले से हमला कर दिया।

हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट में भाला लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। सभी आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।

सूचना मिलने पर बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी जांच से घटना की सच्चाई सामने आ सकती है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जलालपुर में अवैध पेड़ कटान पर बड़ा खुलासा
Next: Bihar News: चोरी किए गए 24 टन चावल ट्रक सहित हावड़ा से बरामद, दो गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.