संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान का नाम: जिला वैशाली (बिहार)
दिनांक: 8 मार्च 2026
बीएमडी महाविद्यालय में महिला दिवस कार्यक्रम
दयालपुर स्थित बीएमडी महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रवि रंजन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन छात्रा मेघा कुमारी ने किया।

प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि नारी शक्ति और बुद्धि का प्रतीक हैं। देश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब महिलाएं पुरुषों के समान कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज में मजबूत बनाती है।
महिला सशक्तिकरण और समाज में योगदान
डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं का पुरुषों के समान योगदान है। महिलाओं को समान व्यवहार और अधिकार देना चाहिए। उनका कहना था कि जब नारी शक्ति जाग्रत होती है तो यह पूरे समाज, देश और परिवार के कल्याण में योगदान करती है।

महिलाओं को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए; उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में डॉ. जया चौधरी और डॉ. पूजा कुमारी ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा रोशनी कुमारी और श्रुति प्रसाद ने कविता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन छात्रा स्मिता कुमारी ने किया।
छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम ने नारी शक्ति, शिक्षा और समाज में महिलाओं के योगदान को उजागर किया।