BiharNews: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 35 शिकायतें, समाधान के निर्देश दिए

Share News

BiharNews जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने 35 शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत कार्रवाई।

BiharNews जनसुनवाई 35 शिकायतें
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार)

BiharNews : जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी कुल 35 शिकायतों की सुनवाई की गई।

BiharNews : जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान

जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदन समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह

मुख्य शिकायतें और मौके पर समाधान

इस दौरान श्रीकांत यादव, अन्नू कुमारी, महंथ कुंज बिहारी गोस्वामी, हरिहर साह, छोटेलाल पटेल, शारदा देवी, उमा देवी, अमृता देवी, रामाशिष सिंह, रूदल प्रसाद यादव, खुश्बू कुमारी सहित अन्य फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

 

जिलाधिकारी ने कुछ मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जटिल मामलों में समय-सीमा तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेतिया मासूम अंसारी, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती नगमा तबस्सुम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई से नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है और सरकार की योजनाओं का लाभ सही समय पर जनता तक पहुँचता है।

Trending News