Bihar News: महुआ में वायरल वीडियो युवक गिरफ्तार

Share News

बरांटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, हथियार और शराब बरामद कर कानूनी कार्रवाई की गई।

महुआ में युवक की गिरफ्तारी

महुआ अनुमंडल में वायरल वीडियो युवक की गिरफ्तारी

Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : महुआ, जिला वैशाली (बिहार)

Bihar News – महुआ अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ संजीव कुमार ने सभी सम्मानित पत्रकारों के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि बरांटी थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो में एक युवक को हथियार लहराते हुए देखा गया। इस युवक को बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने अपने दल बल के साथ गिरफ्तारी किया।

महुआ में युवक की गिरफ्तारी
महुआ अनुमंडल में वायरल वीडियो युवक की गिरफ्तारी

युवक के पास एक-दो नाली बंदूक, 33 जिंदा गोली 12 बोर, 13 खोखा 12 बोर पिस्टल नुमा एयर गन, और 180ml की एक विदेशी शराब बरामद की गई। युवक का नाम बिकाश कुमार उर्फ विकास शुक्ला है, पिता प्रमोद कुमार शुक्ला, निवासी ग्राम तितरा वार्ड 11, थाना बरांटी, वैशाली।

एसडीपीओ प्रेस कॉन्फ्रेंस और जानकारी

एसडीपीओ संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस गिरफ्तारी में बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार की बहादुरी और तत्परता की प्रशंसा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय पुलिस अधिकारी और कई पत्रकार उपस्थित रहे।

बरामद सामग्री और सुरक्षा चेतावनी

प्रशासन ने जनता को चेतावनी दी कि हथियारों और नशीले पदार्थों का प्रयोग कानून के खिलाफ है। इस प्रकार की घटनाओं में पुलिस तत्परता दिखाती है और अपराधियों पर कार्रवाई करती है।

Trending News