Bihar News: किसान भवन में पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम

Share News

राजापाकर में महिला किसानों के लिए तीन दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जिसमें तकनीक, पोषण और रोग प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

महिला किसान पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम

महिला किसान प्रशिक्षण लेते हुए

Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : राजापाकर, जिला वैशाली (बिहार)

Bihar News – राजापाकर के किसान भवन कार्यालय बसरा के परिसर में कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 80 प्रगतिशील महिला किसानों को पशुपालन तकनीक और देखभाल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया

महिला किसान पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम
महिला किसान प्रशिक्षण लेते हुए

प्रशिक्षण के पहले दिन महिलाओं को गाय और भैंस की नस्ल चयन, पोषण, हरा चारा, मिनरल मिक्चर, कृमी नाशक दवा, कैल्शियम और लिवर टॉनिक देने की विशेष जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक अदिती कुमारी ने बताया कि देश के लगभग 70% किसान खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं, और अच्छे नस्ल के जानवर पालन से उन्हें बेहतर आय प्राप्त हो सकती है।

पशुपालन में रोग प्रबंधन और घरेलू उपाय

कार्यक्रम में महिलाओं को पशुओं में होने वाले रोगों की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू उपाय जैसे कि झोपड़ी नुमा घर में पानी में फिनायल मिलाकर छिड़काव करना, पैर में इंफेक्शन होने पर गर्म पानी में फिटकरी डालकर धुलाई करना आदि बताये गए। यह उपाय जानवरों को स्वस्थ रखने और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आगामी प्रशिक्षण: बकरी और मुर्गी पालन

प्रशिक्षण के दूसरे दिन महिला किसानों को बकरी पालन और मुर्गी पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग का उद्देश्य महिला किसानों को पशुपालन में आत्मनिर्भर बनाना और उनका रोजगार सुनिश्चित करना है। इस प्रशिक्षण से स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा और पशुपालन से उनकी आय में वृद्धि होगी।

Trending News