Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस में मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स 13 February 2026
IMG-20260213-WA0017
Share News
       

Bihar News । राजापाकर/वैशाली: भुवनेश्वर चौक पर स्थित Newton Classes के परिसर में बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स एवं उपयोगी सुझाव दिए गए।

भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस में मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी घबराएं नहीं, पढ़ाए गए विषयों का नियमित रिवीजन करें तथा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। उन्होंने सलाह दी कि प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर लिखें और उत्तर संक्षिप्त व टू-द-पॉइंट रखें।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न जांच परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डायरी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक सचिन कुमार, गौतम कुमार, विलकीश खातून, सनी सिंह, सुधीर कुशवाहा एवं आर.के. झा ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। मौके पर रागिनी, स्वाति, अदिति, मुस्कान, चाहत, कोमल, प्रीति, प्रियांशी, शिवम, आदित्य, रौशन, पंकज, ऋतु राज, आशीष सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आगा खान संस्थान बरुआ बहुआरा के परिसर में समुदाय आधारित ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम
Next: Etawah News : तुलसी की परिवार प्रबोधन संस्कारशाला एवं तनाव मुक्त परीक्षा पर चर्चा आयोजित हुई।

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-28-20-26-16-539-edit_com.miui.mediaeditor
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0081
  • Etawah

Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0123
  • Etawah

Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 May 2026
IMG-20260528-WA0026
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार
  • Etawah News: खुशनुमा माहौल में अदा हुई ईद उल अज़हा की नमाज, देश भर में मांगी गई अमन चैन की दुआएं
  • Etawah News: रेड अलर्ट जारी: अगले 24 घंटे में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 90 KM/H तक तूफानी हवाओं की चेतावनी
  • शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद
  • वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.