Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बेतिया पुलिस केंद्र में समीक्षा बैठक, साइबर क्राइम, वाहन चोरी और शराब तस्करी पर विशेष अभियान चलाने का आदेश

जनवाद टाइम्स 11 February 2026
बेतिया पुलिस केंद्र में समीक्षा बैठक, साइबर क्राइम, वाहन चोरी और शराब तस्करी पर विशेष अभियान चलाने का आदेश
Share News
       

बेतिया / पश्चिमी चंपारण। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में 10 फरवरी को पुलिस केंद्र बेतिया के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।

बेतिया पुलिस केंद्र में समीक्षा बैठक, साइबर क्राइम, वाहन चोरी और शराब तस्करी पर विशेष अभियान चलाने का आदेश

गोष्ठी के दौरान कांडों के पर्यवेक्षण और निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल की सक्रियता बढ़ाने, अधिक क्षेत्र भ्रमण करने और रात्रि गश्ती में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया।

बेतिया पुलिस केंद्र में समीक्षा बैठक, साइबर क्राइम, वाहन चोरी और शराब तस्करी पर विशेष अभियान चलाने का आदेश

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और वाहन चोरी के मामलों का जल्द उद्भेदन करने का निर्देश जारी किया गया। साथ ही शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान तेज करने को कहा गया।

बैठक में सूचना का अधिकार (RTI), चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग तथा प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों एवं जनशिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

एसपी ने लंबित वारंट वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्षों को आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया गया।

Post navigation

Previous: VB-GRAMG अधिनियम 2025 पर डीडीसी का मीडिया संवाद: ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटी
Next: राजापाकर के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.