Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

4 फरवरी को कर्मइतेपुर में विराट निरंकारी संत समागम, सैकड़ों संत होंगे शामिल

जनवाद टाइम्स 31 January 2026
IMG-20260131-WA0032
Share News
       

संवाददाता  पंकज कुमार 

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्मइतेपुर में आगामी 4 फरवरी को एक विराट निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से आर.बी. चौहान के निवास स्थान पर संपन्न होगा, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में निरंकारी संत एवं श्रद्धालु सहभागिता करेंगे।

समागम की जानकारी देते हुए ब्रांच सुजावलपुर के मुखी संजय कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण हेतु सत्य, प्रेम एवं ब्रह्मज्ञान का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञान को जीवन में आत्मसात कर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन को सार्थक बना सकता है, साथ ही विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा, जबकि दोपहर 2 बजे मंगलाचरण के उपरांत समागम का मुख्य सत्र आरंभ होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु पधारे श्री अवि कुमार आशीष जी के मुखारविंदु से श्रद्धालुजन सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य संदेश को प्रवचन एवं विचारों के माध्यम से श्रवण करेंगे।

समागम के दौरान दर्जनों निरंकारी संतों द्वारा भजन, सत्संग, विचार एवं आध्यात्मिक संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

ग्राम कर्मइतेपुर निवासी सुनील कुमार ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विराट निरंकारी संत समागम को सफल बनाने की अपील की है।

Post navigation

Previous: राजापाकर में पंचायत समिति बैठक के बाद विधायक महेंद्र राम का जनता दरबार, कई समस्याओं का समाधान
Next: Agra न्यूज़ :आगरा में चुनाव तैयारी को लेकर कमिश्नर सभागार में बड़ी बैठक, मतदाता समस्याओं पर प्रशासन से सीधी चर्चा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.