Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 30 January 2026
वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया
Share News
       

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय/वैशाली।

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सभागार में शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को छात्रों तक पहुँचाना और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करना रहा।

वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वशासन पर विशेष जोर दिया था। वे देश के प्रति सदैव समर्पित रहे और भारत की आजादी के लिए सत्याग्रह एवं अहिंसा के मार्ग को अपनाया।

वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने स्वदेशी, स्वशासन और स्वभेष को अपनाकर अंग्रेजों से स्वतंत्रता प्राप्त करने पर बल दिया। वे सर्वधर्म समभाव के विचार से प्रेरित थे। हमें भी अपने जीवन के लक्ष्यों को अच्छे कर्मों के माध्यम से प्राप्त करना चाहिए। गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक अनवरत विचार हैं और जब-जब समाज को उनकी आवश्यकता होगी, गांधी प्रासंगिक बने रहेंगे।

वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया

कार्यक्रम में डॉ. नागेश्वर कुमार ने कहा कि गांधीजी का मानना था कि सबसे पहले हमें स्वयं को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने समाज को सशक्त करने के लिए अनेक रचनात्मक कार्यक्रम चलाए, जो आज भी मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।

वैशाली के ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा शहीद दिवस मनाया गया

इस अवसर पर छात्र सचिन कुमार, छात्राएं प्रगति कुमारी, स्वीटी कुमारी, स्मिता कुमारी एवं मिनटा कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Post navigation

Previous: भाकपा (माले) ने गांधी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, नफरत की राजनीति पर साधा निशाना
Next: पश्चिम चंपारण में 6281 छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन स्थगित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0039
  • Breaking News

Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar

BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • BiharNews: एसपी ने किया लूट की घटनास्थल का निरीक्षण
  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.