Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली की बेटी प्रगति सिंह का दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 28 January 2026
वैशाली की बेटी प्रगति सिंह का दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर
Share News
       

राजापाकर / वैशाली।

प्रखंड की बेटी प्रगति सिंह के महिला क्रिकेट की प्रतिष्ठित टीम दिल्ली कैपिटल्स में चयनित होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रखंडवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

वैशाली की बेटी प्रगति सिंह का दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम में चयन, जिले में खुशी की लहर
प्रगति सिंह ने न सिर्फ अपने प्रखंड और जिले बल्कि पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही राजापाकर और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव राजापाकर दक्षिणी पंचायत के छावनी टोला में उत्सव जैसा माहौल है। उनके चाचा, प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी बजरंग प्रसाद सिंह के आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रगति की इस उपलब्धि को वैशाली जिले की बेटियों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्ष 2003 में जन्मी प्रगति सिंह ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

उनके पिता प्रमोद कुमार सिंह, भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। प्रगति की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल अमृतसर, माध्यमिक शिक्षा डीएवी स्कूल अमृतसर से हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई उन्होंने गुरुनानक देव विश्वविद्यालय से पूरी की। वर्तमान में वह स्पोर्ट्स कोटे से SBI अमृतसर में कार्यरत हैं।

प्रगति सिंह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के रूप में जानी जाती हैं। वह अंडर-19 भारत-बी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और पंजाब टीम की कप्तान के रूप में भी अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुकी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग WPL के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल किया गया है।

प्रगति सिंह की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए नई राह खोलेगी और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऊंचे मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

Post navigation

Previous: वैशाली में श्री विष्णु महायज्ञ एवं अष्टयाम यज्ञ की शुरुआत, ध्वजारोहण व भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
Next: बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति के संबोधन पर मायावती का सवाल, कहा– भाषण परंपरागत, आमजन के लिए कम उपयोगी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.