Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

77वें गणतंत्र दिवस पर मायावती का बड़ा बयान, सरकारों के दावों की ईमानदार समीक्षा की जरूरत

जनवाद टाइम्स 27 January 2026
Screenshot_20260127_212748_Chrome
Share News
       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) द्वारा 26 जनवरी 2026, सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों के कार्यों की ईमानदार समीक्षा की अपील की गई है।

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद सुश्री मायावती ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल बधाई और बड़े-बड़े वादों तक सीमित न रहे, बल्कि यह विचार करने का अवसर होना चाहिए कि संविधान की मंशा के अनुरूप राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र वास्तव में कितना मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकारें सर्वसमाज, विशेषकर दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं गरीब वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने का दावा करती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका लाभ बहुत सीमित लोगों तक ही पहुंच पा रहा है।

मायावती ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से नाम काटने, बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा और जातिगत भेदभाव जैसी समस्याओं ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिरता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

बीएसपी प्रमुख ने यह भी सवाल उठाया कि आज भारत की स्थिति वैश्विक स्तर पर कितनी मजबूत है। उन्होंने कहा कि “क्या रुपया 100 के स्तर पर पहुंचना देश की मजबूती का प्रतीक है?” यह गहन चिंतन का विषय है।

उन्होंने सरकार से अपील की कि वह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप नीतियां बनाते हुए जनविश्वास बहाल करे और वास्तविक जनकल्याण को प्राथमिकता दे, तभी गणतंत्र दिवस का वास्तविक अर्थ सार्थक होगा।

Post navigation

Previous: हाजीपुर में डीएम वर्षा सिंह ने जलज सुदर्शन डॉल्फिन सफारी नौकाओं का किया उद्घाटन
Next: वैशाली: ऐतिहासिक उफरौल ककरहटा में 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारी बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.