Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कलां में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

जनवाद टाइम्स 27 January 2026
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कलां गणतंत्र दिवस समारोह
Share News
       

अम्बेडकर नगर न्यूज। संवाददाता मदन गोपाल

जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कलां में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कलां गणतंत्र दिवस समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा देवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री विभा राय (प्रवक्ता) ने किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कलां गणतंत्र दिवस समारोह

विद्यालय की शिक्षिका अनुष्का राय के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जबकि संजली मौर्या द्वारा सजावट एवं रंगोली की आकर्षक व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में सोनी सिंह, हास्टल वार्डन खुशबू सिंह, लिपिक आनंद कुमार तथा परिचारक तारकेश्वर त्रिपाठी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि श्री वंश बहादुर एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा देवी द्वारा वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे खेल, निबंध, चित्रकला, रंगोली, अनुशासन तथा कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही विद्यालय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री वंश बहादुर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन छात्राओं को मिष्ठान वितरण एवं उपस्थित सभी लोगों को जलपान कराकर किया गया।

Post navigation

Previous: Agra News :गणतंत्र दिवस पर शास्त्रीपुरम में स्वर्णकार महासभा ट्रस्ट का भव्य आयोजन, कैलेंडर विमोचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
Next: राजापाकर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक संसार संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.