Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

पश्चिम चम्पारण: नौतन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
IMG-20260124-WA0021(1)
Share News
       

Bihar News | बेतिया, पश्चिम चम्पारण

पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक ई-रिक्शा, 20,970 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। यह जानकारी एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने दी।

एसडीपीओ ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को रात करीब 9:30 बजे नौतन थानाध्यक्ष को मंगलपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नौतन थाना पुलिस एवं STF की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

संयुक्त टीम मंगलपुर के बनकट ब्रह्म स्थान के पास पहुंची, जहां तीन व्यक्ति एक ई-रिक्शा पर सवार थे और एक व्यक्ति मौके पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से चारों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखा गया गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसका वजन 3.748 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में सामने आया कि ई-रिक्शा पर सवार तीनों तस्कर यह गांजा रामनगर (बगहा) से लेकर गोपालगंज के तस्कर शंभू चौधरी को डिलीवरी देने आए थे। इसी उद्देश्य से शंभू चौधरी को नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बुलाया गया था।

नौतन थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा एवं मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. संदीप पटेल, पिता – अजय पटेल, थाना – रामनगर, बगहा
2. संतोष पटेल, पिता – बलिराम पटेल, थाना – रामनगर, बगहा
3. सुबोध यादव, पिता – मैनेजर यादव, थाना – रामनगर, बगहा
4. शंभू चौधरी, पिता – सुखदेव चौधरी, नया टोला राजेखाड़, वार्ड संख्या–9, थाना सदर, जिला गोपालगंज

बरामदगी

3.748 किलोग्राम गांजा
₹20,970 नगद
एक ई-रिक्शा
तीन मोबाइल फोन

Post navigation

Previous: बेतिया: राज कचहरी मैदान में 5 दिवसीय ‘विकसित भारत @2047’ चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ
Next: Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, अपर समाहर्ता संजय कुमार हुए शामिल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.