Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली: सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती वैशाली
Share News
       

Bihar News | राजापाकर, वैशाली

जनपद वैशाली के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इसी क्रम में बराटी थाना क्षेत्र के काशीपुर ग्राम स्थित रानी फुलवंती देवी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, काशीपुर के परिसर में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती वैशाली

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन विद्यालय की प्राचार्य सुष्मिता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुष्मिता सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर शोषितों, दलितों और पीड़ितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। वे सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक और शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने वाले महान नेता थे।

वहीं भारत संवाद के संयोजक विजेंद्र कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकरूपता, समानता और समरसता स्थापित की जा सकती है।

उनके विचार आज भी सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार, राजीव रंजन, भानु कुमार, संजीव कुमार, सत्येंद्र सिंह, डॉ. रंजीत कुमार, उमेश राय, मनोज राय, राजकुमार राय, नागेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर: चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं की प्रतिभा ने जीता दिल
Next: वैशाली: जीविका दीदी नीलम ने केले रेशे से बनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कलाकृति भेंट कर बटोरी सुर्खियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.