Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह

जनवाद टाइम्स 6 January 2026
अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह आवारा पशुओं के झुंड से गेहूं, सरसों सहित कई फसलें बर्बाद, किसान परेशान
Share News
       

संवाददाता : पंकज कुमार | आलापुर, अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जनपद के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम कमालपुर पिकार एवं मुबारकपुर पिकार में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के किसानों के अनुसार एक दर्जन से अधिक आवारा पशु खेतों में घुसकर गेहूं, सरसों, चना, आलू और मटर जैसी हरी-भरी फसलों को चरकर पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह
आवारा पशुओं के झुंड से गेहूं, सरसों सहित कई फसलें बर्बाद, किसान परेशान

किसानों का कहना है कि आवारा पशु झुंड के रूप में अचानक खेतों में पहुंचते हैं और कुछ ही समय में महीनों की मेहनत से तैयार की गई फसलों को बर्बाद कर देते हैं। फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है, जिससे उनमें भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह
आवारा पशुओं के झुंड से गेहूं, सरसों सहित कई फसलें बर्बाद, किसान परेशान

ग्रामीण किसानों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। किसानों की मांग है कि आवारा पशुओं को शीघ्र पकड़वाकर पशु आश्रय स्थलों में भेजा जाए या किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाए, ताकि उनकी फसलें सुरक्षित रह सकें।

अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह
आवारा पशुओं के झुंड से गेहूं, सरसों सहित कई फसलें बर्बाद, किसान परेशान

किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी परेशानियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। रात-रात भर रखवाली करने के बावजूद भी फसलें सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं विकास खंड जहांगीरगंज के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि किसानों की मेहनत और आजीविका को बचाया जा सके।

Post navigation

Previous: Bihar News | मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G नया कानून लागू — डॉ. संजय जायसवाल
Next: Agra News :सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय पशुओं पर बढ़ी क्रूरता, पशु प्रेमियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.