Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News | मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G नया कानून लागू — डॉ. संजय जायसवाल

जनवाद टाइम्स 6 January 2026
Bihar News | मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G, नया कानून लागू — डॉ. संजय जायसवाल
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण

ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन के उद्देश्य से शुरू की गई मनरेगा (MGNREGA) योजना समय के साथ अपने मूल लक्ष्य से भटक गई थी और कई स्थानों पर यह भ्रष्टाचार का जरिया बनकर रह गई थी।

Bihar News | मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G, नया कानून लागू — डॉ. संजय जायसवाल

इस योजना को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने गहन समीक्षा के बाद एक नया कानून लागू किया है, जो ग्रामीण रोजगार को नई दिशा देगा।
उक्त बातें पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी — VB-G RAM G कर दिया है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण रोजगार कार्यक्रमों ने भारत की सामाजिक-आर्थिक संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये योजनाएं न केवल कमजोर और गरीब परिवारों को आय सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि परिसंपत्ति निर्माण, ग्राम विकास और सामाजिक स्थिरता का भी मजबूत आधार बनती हैं।

उन्होंने बताया कि देश की बड़ी आबादी आज भी कृषि और उससे जुड़े कार्यों पर निर्भर है, जिसके कारण मौसमी बेरोजगारी और आय में उतार-चढ़ाव एक बड़ी चुनौती बनी रहती है। वर्ष 2006 में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का उद्देश्य इन्हीं समस्याओं का समाधान करते हुए मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देना था।

हालांकि, शुरुआती वर्षों में योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए और लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली, लेकिन कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास-उन्मुख दृष्टिकोण की कमी के कारण इसका दीर्घकालिक प्रभाव अपेक्षित नहीं रहा।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि केवल छोटे सुधारों के बजाय संरचनात्मक बदलाव की आवश्यकता को समझते हुए एनडीए सरकार ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025 — VB-G RAM G Act 2025 को पेश कर इसे कानून का रूप दिया है।

यह नया अधिनियम मनरेगा का स्थान लेता है और ग्रामीण रोजगार को सतत विकास से जोड़ते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित होगा। डॉ. संजय जायसवाल ने इस कानून को अत्यंत महत्वपूर्ण, दूरदर्शी और ग्रामीण हितों के लिए लाभकारी बताया।

Post navigation

Previous: जहांगीरगंज में मनबढ़ प्रत्याशी पर पत्रकार को धमकाने व मारपीट का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : आवारा पशुओं का आतंक, किसानों की फसलें तबाह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.