Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

बिहार न्यूज : बैकुंठपुर में कारिख बाबा के भक्त के दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जनवाद टाइम्स 4 January 2026
बैकुंठपुर वार्ड नंबर 6 में संतोष कुमार महाराज के आवास पर निःशुल्क दरबार, श्रद्धालुओं का दावा—समस्याओं का हो रहा समाधान
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
बैकुंठपुर / वैशाली।

बैकुंठपुर ग्राम के वार्ड संख्या 6 में कारिख बाबा के भक्त संतोष कुमार महाराज के आवास पर प्रत्येक रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संतोष कुमार महाराज अपने दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हैं और समाधान बताते हैं।

बैकुंठपुर वार्ड नंबर 6 में संतोष कुमार महाराज के आवास पर निःशुल्क दरबार, श्रद्धालुओं का दावा—समस्याओं का हो रहा समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि हर रविवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक उनके आवास परिसर में दरबार लगता है, जहां महिला-पुरुष अपनी घरेलू, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। भक्तों का दावा है कि संतोष कुमार महाराज बिना पूछे ही उनकी समस्याओं को बता देते हैं और कागज पर लिखकर भी बताते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दरबार में किसी प्रकार की फीस या दान-दक्षिणा नहीं ली जाती है। सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क बताई जाती हैं।

बैकुंठपुर वार्ड नंबर 6 में संतोष कुमार महाराज के आवास पर निःशुल्क दरबार, श्रद्धालुओं का दावा—समस्याओं का हो रहा समाधान

दरबार में पहुंचे प्रेम कुमार (चकसिकंदर निवासी) ने बताया कि वे घरेलू समस्या से परेशान थे, जो बाबा के आशीर्वाद से दूर हुई। वहीं धमौन निवासी सुलेखा देवी ने संतान संबंधित समस्या में लाभ होने की बात कही। शीतलपुर ककरहटा निवासी राजेश्वर राय ने बताया कि उनकी बहू लंबे समय से बीमार थी, कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी आराम नहीं मिला, लेकिन यहां आने के बाद सुधार हुआ है।

जंदाहा निवासी सुचिता देवी ने बताया कि नस की बीमारी को लेकर वे पटना और दिल्ली तक इलाज करा चुकी थीं, लेकिन राहत नहीं मिली। यहां आने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। अहियाई ग्राम निवासी आशा शर्मा ने कहा कि पहले उन्हें विश्वास नहीं था, लेकिन बच्ची की बीमारी सही-सही बताने पर उनका विश्वास बढ़ा।
बिदुपुर निवासी रेखा देवी ने बताया कि वे दूसरी बार दरबार में आई हैं और पारिवारिक समस्याओं से राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस दरबार की जानकारी मिली।
क्षेत्र में इस दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखी जा रही है, वहीं हर रविवार श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Post navigation

Previous: Agra News: किक बॉक्सिंग सीनियर नेशनल चैंपियनशिप: बाह की बेटी कंचन जोशी ने जीता स्वर्ण पदक
Next: वैशाली : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहीगरा में शिक्षक तेज नारायण राय का विदाई समारोह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.