Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews विचारों में शुद्धता लाने के लिए सत्संग व भजन जरूरी है—अंजू देवी

जनवाद टाइम्स 18 December 2025
BiharNews: Satsang and devotional songs are essential for bringing purity to our thoughts --- Anju Devi
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर सह शिव मंदिर परिसर में मंगलवार की देर शाम भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राज बेल ओबरा के पैक्स अध्यक्ष सुबोश कुमार , विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अनुराग, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर व समाजसेवी संगीत आनंद , राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, बबलू सिंह, वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव एवं पुजारी संतोष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि पैक्स अध्यक्ष सुबोश ने कहा कि सत्संग का मतलब है सत्य की संगति। ऐसे भक्तिमय कार्यक्रम में भाग लेने से विचारों में शुद्धता आती है।

BiharNews: Satsang and devotional songs are essential for bringing purity to our thoughts --- Anju Devi समाजसेवी एवं भजन गायक संगीत आनंद ने तरुवर को मत काटो भाई सीखो पौधा लगाना तुम भजन द्वारा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संदेश दिया। डी. आनंद ने विभिन्न मनभावन भजनों द्वारा मानवता का संदेश दिया। सुंदरकांड,बजरंग बाण एवं हनुमान चालीसा के पाठ से भक्त गण लाभान्वित हुए। एस .एस. एस ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने बताया कि विभिन्न छोटे-बड़े धार्मिक ,आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा बौद्धिक और वैचारिक जागरण लाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय औरंगाबाद थाना क्षेत्र में भी संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांग जनों के लिए दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने हेतु वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट नई दिल्ली के निदेशक राजेश गुप्ता ,फौजी विद्यासागर राणा, संस्था के संरक्षक विजय कुमार, श्री श्री अनन्या ट्रेडर्स के प्रबंधक छोटू गुप्ता एवं समाजसेवी नवरत्न प्रसाद के प्रति आभार प्रकट किया गया। ठंड के इस मौसम में संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांगों, विक्षिप्त जनों एवं मानसिक बीमारों के लिए कंबल वितरण भी जारी है। कार्यक्रम के आयोजन में सुबोश कुमार, शशांक सिंह, मिथिलेश कुमार, भोला साव, बजरंग भाई, बबलू सिंह, एवं कृष्णा कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बिरजा यादव, प्रिंस यादव,अशोक यादव लाली देवी, गुड्डू कुमार, जितेंद्र यादव, पंकज कुमार, राजेश शर्मा, एवं रामनिवास कुमार भी उपस्थित रहे।

BiharNews: Satsang and devotional songs are essential for bringing purity to our thoughts --- Anju Devi

हनुमान जी की आरती के पश्चात कार्यक्रम को विराम दिया गया। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अनुराग ने किया।

Post navigation

Previous: BiharNews फरोग-ए-उर्दू के रंग में रंगा बेतिया : कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरे का हुआ भव्य आयोजन
Next: Agra news : मेकअप खूबसूरती को निखारे, रूप बदले नहीं: मीनाक्षी दत्त | आगरा में लाइव ब्राइडल मेकअप कार्यशाला आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.