Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews मुख्यमंत्री ने 10 लाख महिलाओं को दस हज़ार रुपये का अन्तरण किया

जनवाद टाइम्स 29 November 2025
Bihar News Chief Minister transferred Rs 10,000 to 10 lakh women
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 10 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹1000 करोड़ की राशि का अन्तरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभागार बेतिया में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार सरकार के मंत्री नारायण प्रसाद, जिलाधिकारी, धर्मेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार, डीपीएम, जीविका, आरके निखिल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं ।Bihar News Chief Minister transferred Rs 10,000 to 10 lakh women

इस योजना अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने का प्रावधान है।

महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि ₹10 हजार दी जा ने रही है। बाद में उनके रोजगार के आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था इस योजना के अंतर्गत है।

आज इस अंतरण कार्यक्रम में जिले के रामनगर प्रखंड की सुनीता देवी को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। सुनीता देवी माननीय मुख्यमंत्री को महिलाओं में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार जैसी योजना लाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस योजना से महिलाओं में नई उम्मीद की किरण जगी है और महिलाओं में रोजगार करने की होड़ सी मची है।साथ ही साथ सुनीता देवी ने जीविका जैसी योजना, बच्चों के लिए छात्रवृति योजना, पोशाक योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर मंत्री
नारायण प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने पूरे बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह खोली है। आज 10 लाख लाभुक महिलाओं को राशि अंतरण के साथ सरकार ने यह साबित किया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पश्चिम चंपारण की महिलाएँ रोजगार के क्षेत्र में शानदार पहल कर रही हैं, और राज्य सरकार उनके हर कदम पर सहयोग तथा मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले की महिलाओं का रोजगार करने के प्रति रुझान की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के लाभार्थियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।Bihar News Chief Minister transferred Rs 10,000 to 10 lakh women

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आर. के. निखिल ने जानकारी दी अब तक जिले कि 7.20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है और सिर्फ आज जिले की 42975 लाभार्थियों को इसका लाभ पहुँचा है। उन्होंने बताया अधिकतर महिलाओं ने अपना छोटा रोजगार जैसे किराना दुकान, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन जैसा कारोबार शुरू कर दिया है।

Post navigation

Previous: BiharNews 15 दिसंबर तक सोख्ता निर्माण शत-प्रतिशत पूरा करें : उप विकास आयुक्त
Next: BiharNews पारित योजनाओं के प्रस्तावों को करीब दो वर्षों से लटकाने पर हंगामा और बहिष्कार को ले नगर निगम बोर्ड की बैठक स्थगित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.