Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : जिलाधिकारी ने गेहूॅ क्रय केन्द्र सराय बहेलिया, शिवगढ़ एवं राशन वितरण केन्द्र कुसुमी का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 2 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200602_175520

संवाददाता गुलाब चंद्रर गौतम ।  प्रतापगढ़ सराय बहेलिया गेहूॅ क्रय केन्द्र पर अनुपस्थित केन्द्र प्रभारी एवं कुसुमी के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश ।

IMG 20200602 175507

 

जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज गेहूॅ क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति सराय बहेलिया एवं शिवगढ़ का औचक निरीक्षण किया। गेहूॅ क्रय केन्द्र सराय बहेलिया के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी केदारनाथ यादव अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

IMG 20200602 175520

उन्होने क्रय केन्द्र पर गेहूॅ खरीद की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली तो केन्द्र पर उपस्थित कर्मचारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 01 जून को 24 कुन्तल और आज 77 कुन्तल की खरीद की गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने केन्द्र के कर्मचारी को निर्देशित किया कि वह गांव में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को गेहूॅ विक्रय करने हेतु प्रेरित करें जिससे शासन द्वारा निर्धारित गेहूॅ का समर्थन मूल्य किसानों को प्राप्त हो सके और गेहूॅ खरीद के कार्य में तेजी लाये। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर खरीदे गये गेहूॅ की बोरी की मात्रा का तौल कराकर जायजा लिया। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने शिवगढ़ गेहूॅ क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी से गेहूॅ खरीद हेतु निर्धारित लक्ष्य और अब तक क्रय किये गये गेहूॅ के सम्बन्ध में जानकारी ली तो बताया गया कि 46 मीट्रिक टन गेहूॅ खरीद हेतु इस केन्द्र पर लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें 37.87 मीट्रिक टन अब तक गेहूॅ की खरीद की गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने गेहूॅ खरीद की धीमी प्रगति पर केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वह किसान बन्धुओं से समन्वय स्थापित कर गेहूॅ खरीद के कार्य में तेजी लाये।

IMG 20200602 175535

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कुसुमी ग्रामसभा में राशन वितरण की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोटेदार से पात्र गृहस्थी कार्ड एवं अन्त्योदय कार्ड व वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो कोटेदार जंग बहादुर पटेल द्वारा बताया गया कि 176 पात्र गृहस्थी कार्ड एवं 15 अन्त्योदय कार्ड धारक है, राशन वितरण के सम्बन्ध में बताया गया कि कार्डधारकों द्वारा ई-पास मशीन पर अंगूठे का निशान आज लिया गया है और राशन का वितरण कल दिनांक 03 जून को किया जायेगा, जिस पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुये कोटेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और कहा कि इस तरह से राशन के वितरण का कार्य अनियमितता की श्रेणी में आता है इसलिये जिस भी कार्डधारक से ई-पास मशीन पर अंगूठे का निशान लिया जाये उसे तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाये। जिलाधिकारी ने कोटेदार से राशन प्राप्त करने के सम्बन्ध में जानकारी ली और गोदाम में रखे राशन के बोरो का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: महिला सेना हिंदू कल्याण महासभा की अध्यक्ष ने बीजेपी नेता पर लगाया मारने और हत्या की धमकी देने का आरोप
Next: Agra News : यह कैसा स्टंट जिंदगी से लापरवाही पड़ ना जाए भारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260326-WA0039
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा 8 वर्षीय प्रज्ञा हत्याकांड पर रोष, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d