Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 06 अभियुक्तों को चोरी की 05 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स 29 September 2020
IMG-20200929-WA0031
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अन्र्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह के 06 सदस्यों को चोरी की 05 मोटर साइकिल, अवैध असलहों तथा मोटर साइकिल के हिस्से पुर्जों के साथ किया गया गिरफ्तार।

Etawah crimes

कल दिनांक 28.09.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जनपद में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग हेतु अभियान चलाया गया था इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शास्त्री चैराहे पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना की गयी कि कुछ अज्ञात संदिग्ध लोग नीलकण्ठ मंदिर के पीछे भोला सैयद वाले रास्ते की ओर गये है तथा उनके पास अवैध असलाह भी देखे गये है।

 

IMG 20200929 WA0031

सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर झाडियों मंे छिपकर देखा तो पाया गया कि झाडियों से आगे बने गड्डे में 06 व्यक्ति 05 मोटर साइकिल तथा मोटर साइकिल के कल पुर्जो के साथ खडे हुए है तथा उनमें से एक व्यक्ति औजारों से मोटर साइकिल के पुर्जे खोल रहा था।
06 व्यक्तियों का ऐसे सुनसान स्थान पर एकत्रित होना पुलिस टीम को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके सभी 06 व्यक्तियों को पकड लिया गया तथा मौके पर उपस्थित 05 मोटर साइकिल तथा मोटर साइकिलों के पूर्जो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सभी मोटर साइकिल चोरी की है जो उक्त सभी 06 अभियुक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी थी तथा उक्त पूर्जे अन्य मोटर साइकिलों के जिन्हे चोरी किया गया था तथा अब उनके पूर्जों को बैचने के लिये खोला जा रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद हुए।

अनावरित घटनाएं
1. दिनांक 26.09.2020 को गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र से एक प्लेटिना मोटर साइकिल चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 524/20 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
2. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 01.09.2020 को थाना कोतवाली के अस्तल मंदिर के पास गैराज से एक बलैनो कार से बैटरी, टायर आदि सामान चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 484/20 धारा 380 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था।
3. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 07.09.2020 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत कचहरी से एक मोटर साइकिल चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 342/20 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसे चोरी करने के बाद खराब हो जाने के कारण अभियुक्तों द्वारा सैफई में छोडकर भाग गये थे।
4. गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अमर आशियाना होटल के नीचे स्थित वी मार्ट के सामने से एक मोटर साइकिल पैशन प्रो चोरी की गयी थी जिसके पुर्जो को अभियुक्तों द्वारा खोलकर/काटकर बेच दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग पहले रैकी करते है तथा ऐसी जगह चिन्हित करते है जहाँ भीड भाड कम हो तथा वाहन चोरी करके वाहन के इंजन व चेचिस नम्बर मिटा देते है और नम्बर प्लेट बदल देते है और फिर अपने साथी शिवम जो कि मोटर साईकिल मैकेनिक है। उसे दे देते है वह उस मोटर साइकिल/वाहन के काम मे आने वाले हिस्से पुर्जे खोल कर निकाल लेता है बाकी सामान कबाडियों को बेच देते है।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पकडा गया गिरोह शातिर किस्म का गिरोह है जिसमें सभी अपराधी अन्तर्जनपदीय गैंग के सद्स्य है जो पूर्व मे भी जनपद के अलग अलग थानों मे पकडे जा चुके है। अभियुक्त सनी और शिवम पूर्व मे भी अपना गैंग चला रहे थे जो वर्ष 2018 मे थाना फैंड्स कालोनी तथा एसओजी इटावा द्वारा भारी मात्रा में चोरी की मोटर साइकिलों व गैग के सभी सद्स्यों के साथ पकडा जा चुका है तथा अभियुक्त सनी द्वारा नया गैंग बनाकर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम
1. सनी पुत्र अशोक कुमार नि0 लालपुरा थाना कोतवाली इटावा
2. निखिल यादव पुत्र सत्यवीर सिहं नि0 बरहीपुरा थाना कोतवाली इटावा
3. शिवा जाटव पुत्र संतोष जाटव नि0 बरहीपुरा थाना कोतवाली इटावा
4. शिवम प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति नि0 ब्लॉक 10 राहतपुरा कालोनी थाना सिविल लाइंस इटावा
5. दानिश पुत्र मो0 राशिद नि0 कमरा नम्बर 247 ब्लॉक 16 काशीराम कालोनी आर टी आफिस के पीछे थाना सिविल लाइंस इटावा
6. आसिफ पुत्र वकील नि0 कमरा नम्बर 243 ब्लॉक 16 काशीराम कालोनी आर टी आफिस के पीछे थाना सिविल लाइंस इटावा

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ अग्रहरी समाज के धुरी शीतल प्रसाद अग्रहरि के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र वासियो द्वारा भाव भीनी श्रद्धांजलि
Next: इटावा पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में किया गया लूट की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त लूटे हुए रूपयों सहित गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.