इटावा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाडी करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Etawah News Uttar Pradesh
Share News

इटावा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाडी करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार राजौरिया इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

Etawah News Uttar Pradesh

दिनांक 28.07.2020 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पक्का बाग स्थित राजा राम बेकरी के पास ज्ञान आश्रम स्कूल वाली गली मे पुनीत कुमार के मकान के अंदर कुछ लोग मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टे की खायी बाडी कर वाट्सएप के माध्यम से सट्टा लेते है और ऑनलाइन पैसा प्राप्त करते है। मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पक्का बाग स्थित पुनीत पुत्र राम गोपाल के घर पर जाकर दबिश देकर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से बरामद मल्टीमीडिया मोबाइल को खोलकर देखा गया तो उसमें वाट्सएप के माध्यम से सट्टे की खाई बाडी करना तथा फोन पे व आनलाइन ट्रानजेक्शन के माध्यम से पैसा लिया जा रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

(1) पुनीत पुत्र राम गोपाल निवासी भारत कालोनी गलि नं 0 4 पक्का बाग थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा
(2) शान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद असलम निवासी कटरा पर्दल खां थाना कोतवाली इटावा
(3) नौशाद पुत्र हफीज निवासी साबितगंज थाना कोतवाली इटावा
(4) अयूब पुत्र वजीर निवासी कटरा पुर्दल खां थाना कोतवाली बताया
(5) ओवेस पुत्र अब्दुल वहाव निवासी कटरा पुर्दल खां थाना कोतवाली इटावा

Trending News