मेरठ न्यूज: ग्रीष्मकालीन कैंप का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2022-05-21 at 8.33.28 PM
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

शासन के आदेशानुसार आज सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना गेट, मेरठ में आज जूनियर छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में योगासन, पीटी, प्रार्थना, वंदे मातरम् व राष्ट्रगान का अभ्यास कराते हुए देश भक्ति गीत का अभ्यास कराया गया। छात्रों को नैतिक शिक्षा से संबंधित अभिभावकों और अपने से बड़ो का सम्मान करना भी सिखाया गया। अनुशासन को अपने जीवन में उतारने के लिए कहानियां सुनाई गई। छात्रों ने सभी कार्यों में बढ़ चढकर भाग लिया और आनंद उठाया। उक्त कार्यों को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल श्रीमती पूनम जैन मैम, राजबाला मैम और अन्य सभी अध्यापिकाओं का बहुत बहुत सहयोग रहा। प्रधानाचार्य मनमोहिनी मैम जी ने स्वयं छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु सभी को प्रतिदिन आने के लिए कहा और संगीत को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा भी दी।

Trending News