संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का 66वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

जन्मदिन समारोह युवा प्रदेश महासचिव अमर श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित किया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी हुई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व और संगठन में उनके योगदान की सराहना की तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा, दीपक सिन्हा, रामकुमार राय, रामप्रवेश पासवान, अनीश कुमार, प्रिंस सिंह, पंकज शाह, दीपक कुमार, विकास कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।