Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा में बुर्के पर पाबंदी वाले मेयर नवीन जैन के बयान पर भड़के सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष, ये लगाया आरोप , वीडियो

जनवाद टाइम्स इटावा 6 May 2019
1
Share News
       

आगरा: समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी ने आगरा के महापौर नवीन जैन के बुर्के पर पाबंदी वाले बयान पर पलटवार किया है। रईसउद्दीन ने रविवार को अपने निवास धौलपुर हाउस पर प्रेस वार्ता कर मेयर पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। पूर्व सपा अध्यक्ष ने कहा रमजान के पवित्र माह में महापौर बुर्के की राजनीति कर साम्प्रदायिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है। कुरैशी ने कहा कि मेयर शहर के विकास पर ध्यान नही दे रहे है। शहर गंदगी से चौपट है, जगह जगह उगाही हो रही है। शहर को आज तक गंगाजल नही मिला। सड़क, गली, मोहल्ले खुदे पड़े है।  गड्डा मुक्त प्रदेश बनाने वाले अपने वायदे भूल चुके है। जहां विकास होना चाहिए वहां विनाश हो रहा है। इसके विपरीत जनता का ध्यान इस और न जाये, इसीलिए बुर्के की राजनीति कर मेयर जनता का ध्यान भटका रहे है। रईसउद्दीन ने कहा कि शहर की जनता ने आपको विकास के लिए चुना है। आप बुर्के से बाहर निकलकर शहर की दिशा दशा संभालने का काम करे। आगरा स्मार्ट सिटी कैसे बने, इसके लिए मेयर साहब सोचिये, बुर्के की आड़ में विकास से मुँह मत मोड़िये। कुरैशी ने बताया कि रमजान उल मुबारक का पवित्र माह शुरू हो गया है। जगह जगह स्ट्रीट लाईटे बंद पड़ी है। मस्जिदों में जाने वाले रास्ते खस्ता हालत में है। पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा पड़ा है और आप बुर्के की राजनीति कर रहे है। रईसउद्दीन ने कहा कि हमारे देश मे सभी जाति धर्मो को अपने अपने हिसाब से जीने का हक है। सभी की अपनी अपनी धार्मिक आस्थाये है। संविधान में सबको अपनी ज़िंदगी जीने का अधिकार मिला है। बुर्के की राजनीति छोड़ मेयर साहब  शहर के विकास में अपना ध्यान दे। प्रेस वार्ता में हाजी अनीस खान, खातिर हुसैन उर्फ मुन्ना सर, मुकेश यादव उर्फ सीटी सहित कई मौजूद रहे।

http://janvadtimes.com/wp-content/uploads/2019/05/getfvid_10000000_136033244144528_8591576502798454603_n.mp4

Post navigation

Previous: पुलिस बल ने किया वल्नरेबुल व क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का भ्रमण
Next: आगरा में प्रसपा की जिला इकाई भंग….

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.